*बड़ी खबर👉👉👉👉 रिश्वत लेते हुए कानूनगो रंगे हाथों गिरफ्तार,,,, विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही,,,,,,* *मंत्री जी अस्पताल में भर्ती,,,, रसौली की सफल सर्जरी*

Share

कानूनगो रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों आया विजिलेंस की गिरफ्त में

खबर रुड़की से 👉यहां रुड़की तहसील में तैनात कानूनगो राजकुमार सैनी आज रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार एक महिला से किसी मामले के निपटारे में कानूनगो ने पैसों की मांग की थी महिला ने इसकी शिकायत विजिलेंस को की। आज यह महिला राजकुमार सैनी को ₹15000 देने तहसील में गई जहां पहले से मौजूद विजिलेंस के अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्यवाही चल रही है मामले से तहसील में हड़कंप मच गया

दूसरी खबर मंत्री से संबंधित👉

उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्य कुछ समय से पेट में रसौली की परेशानी से जूझ रही थी । व्यस्तता के कारण वह इस परेशानी को झेलती रही। अब वह दिल्ली जाकर मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हुई जहां आज उनके रसौली का सफल सर्जरी की गई । उनके चाहने वालों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की है।

You May Also Like