*अच्छी खबर 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी बधाइयां*

Share

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की तथा विजेताओं और देशवासियों को ढेर सारी बधाइयां दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई एवं शुभकामना दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि 41 वर्षों पश्चात मिली जीत भारत को आने वाले समय में विश्व हॉकी का चैंपियन बनाने के लिये प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक की 57 कि.ग्रा. वेट कैटेगरी की कुश्ती प्रतियोगिता में रेसलर रवि दहिया को रजत पदक अर्जित करने पर बधाई एवं शुभकामना दी हैं। मुख्यमंत्री ने रवि दहिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

You May Also Like