उप महाधिवक्ता का इस्तीफा

Share

2017 से उप महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत एडवोकेट पंकज पुरोहित ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वर्ष 1992 से वकालत कर रहे पंकज पुरोहित को 20/5/ 2017 को उप महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इस पद पर रहते हुए उन्होंने राज्य के अनेक महत्वपूर्ण वादों में हिस्सा लिया।
एडवोकेट पंकज पुरोहित ने इस्तीफे का कारण निजी व्यस्तता बताया है परंतु भविष्य में अनुकूल स्थिति में कोई जिम्मेदारी मिली तो उसे सहर्ष स्वीकारने की बात भी कही है।

You May Also Like