*बड़ी कामयाबी 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉ऑपरेशन सत्य को मिली सफलता ,,,,,,,₹2 लाख से अधिक की स्मैक के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार*

Share

ऑपरेशन सत्य को मिली बड़ी कामयाबी

दो लाख से अधिक की स्मैक के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

👉👉
“ऑपरेशन सत्य” के अन्तर्गत थाना कालसी को मिली बड़ी सफलता, 25.5 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के निर्देशानुसार वर्तमान में दिनांक 1.10.20 से दिनांक 31.10.20 तक जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन सत्य” को सफल बनायें जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में *पुलिस अधीक्षक ग्रामीण * के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कालसी द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री तथा नशा करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर वर्तमान में प्रचलित कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत तैयार S.O.P. के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर स्वयं भी मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में आज दिनाँक 31.10.20 को थानाध्यक्ष कालसी उ0नि0 गिरीश नेगी के नेतृत्व में थाना कालसी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान यमुना पुल कालसी से एक स्मैक तस्कर अरविन्द को 25.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा मिर्जापुर सहारनपुर से सस्ते दामों में smack खरीद कर लाने व ऊँचे दामों में बेचने हेतु आने की बात स्वीकार की गई.
अभियुक्त के विरुद्ध थाना कालसी में धारा 8/21/60 NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को कल समय से मा0 न्यायालय पेश किया जाएगा। अभियान लगातार जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. अरविंद कुमार पुत्र लाचीराम
    निवासी ग्राम नसरुलागड थाना नकुड़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 38 वर्ष

बरामदगी

  1. 25.5 ग्राम अवैध स्मैक
    कीमती करीब 01 लाख 25, हज़ार पुलिस टीम
  2. श्री धीरेन्द्र सिंह रावत, क्षेत्राधिकारी विकासनगर
  3. उ0नि0 गिरीश नेगी थानाध्यक्ष कालसी
  4. कॉन्स नितिन कुमार
  5. कॉन्स सुशील कुमार
  6. कॉन्स दिनेश चंद
  7. कांस्ट सुनील कुमार

👉
एक अन्य घटना में थाना कालसी को पुनः मिली बड़ी सफलता, 16 ग्राम स्मैक के साथ माँ-बेटे सहित 03 तस्कर गिरफ्तार, 👇

आज ही क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कालसी उ0नि0 गिरीश नेगी के नेतृत्व में थाना कालसी पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग के दौरान ATS स्कूल तिराहे कालसी से 03 स्मैक तस्करों को 16 ग्राम (07gm+05gm+04gm) अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर अभियुक्त सलीम व अभियुक्ता आशिया का आपस में माँ-बेटा होना तथा मिर्जापुर सहारनपुर से कम दामों में smack खरीदकर लाकर हरिपुर कालसी में अभियुक्त आलम चंद को ऊँचे दामों पर बेचने हेतु आने की बात स्वीकार की गई. अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कालसी में धारा 8/21 NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को कल समय से मा0 न्यायालय पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. आलम चंद पुत्र स्व0 नंदुराम
    निवासी धोयरा खादर थाना कालसी जनपद देहरादून उम्र 39 वर्ष
  2. सलीम पुत्र गुलबहार
    निवासी कस्बा व थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष
  3. आशिया पत्नी गुल बहार निवासी कस्बा व थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 50 वर्ष

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त आलम चंद के विरुद्ध पूर्व में थाना कालसी थाना विकासनगर व थाना पोंटा हिमाचल प्रदेश में 60 आबकारी अधि0 के 07 तथा आर्म act का 01 अभियोग पंजीकृत हैँ तथा थाना कालसी से अभियुक्त आलम के विरुद्ध 02 बार गुंडा अधि0 के अंतर्गत भी कार्यवाही की जा चुकी है
अन्य अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

बरामदगी

  1. 16 ग्राम अवैध स्मैक
    आलम से 07 gm.
    सलीम से 05 gm
    आशिया से 04 gm
    कीमती करीब 80, हज़ार पुलिस टीम
  2. श्री धीरेन्द्र सिंह रावत, क्षेत्राधिकारी विकासनगर
  3. उ0नि0 गिरीश नेगी थानाध्यक्ष कालसी
  4. महिला उ0नि0 शालू धारीवाल
  5. कॉन्स नितिन कुमार
  6. कॉन्स सुशील कुमार
  7. कॉन्स दिनेश चंद
  8. कांस्ट सुनील कुमार

You May Also Like