*बेहद दुखद👉👉👉👉👉 उत्तराखंड में बड़ा हादसा ,,,,वाहन दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु,, दो घायल,,,, मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया*

Share

बड़ा हादसा👉👉 उत्तराखंड में बड़ा हादसा वाहन दुर्घटना मैं 13 से अधिक लोगों की मृत्यु

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना  पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जनपद देहरादून के अंतर्गत चकराता विकासखंड की चकराता तहसील से जुड़े भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी आज रविवार सुबह गांव से मात्र 300 मीटर आगे चलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई

इस दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं

मृतकों में 👉मातबर सिंह- सगराईक, उनकी पत्नी तथा 1 साल की छोटी बेटी,, जयपाल सिंह- देवबाइक उनके छोटे भाई नरिया तथा उनकी छोटी बहन,, चबाइक के साधराम,,मनाईक की ईशा पुत्री गजेंद्र सिंह,, रतन सिंह दलाण,, मसराण के दान सिंह ,,खणकायक के हरिराम ,,,बाजगी वायला की काजल ,,बाजगी मलेथा पशगांव के एक अन्य व्यक्ति

इस हादसे में पिंगुआ भरम के गजेंद्र तथा बायला देवाईक इंदर सिंह का बेटा घायल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु चकराता ले जाया गया

इस बेहद दुखद घटना पर समाचार प्रतिनिधि की ओर से गहरा दुख व्यक्त तथा दिवंगत आत्माओं की शांति है तो भगवान से प्रार्थना

You May Also Like