*कर्मचारी संगठनों द्वारा सहयोग हेतु घोषित राशि राशि शीघ्र राहत कोष मैं जमा करने हेतु शासन ने पत्र जारी किया👉👉👉👉👉 वहीं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने आदर्श प्रस्तुत किया*

Share

वर्तमान में विनाशकारी कोरोना महामारी से निपटने हेतु राज्य के सिविल सेवा संघ द्वारा उनके सदस्यों के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग राशि जमा किए जाने का अनुरोध मुख्यमंत्री जी एवं शासन से निरंतर किया जा रहा है।

कतिपय आहरण- वितरण अधिकारियों द्वारा समय पर कर्मचारियों द्वारा दी जाने वाली राशि राहत कोष में जमा नहीं किए जाने की स्थिति में आज अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वहीं दूसरी ओर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा इस मामले में त्वरित था दिखाई गई👇

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने वैश्विक संकट के इस दौर से प्रदेश एवं देश को कोविड -19 संकट से उबारने हेतु प्रत्येक सदस्य का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए जाने हेतु पूर्व में ही सूबे के मुख्यमंत्री, शासन एवं विभाग को पत्र प्रेषित कर दिया था, जिसके क्रम में कई डी डी ओ स्तर पर राहत कोष में आर्थिक सहयोग राशि कटौती करभी दी गयी है लेकिन जिन आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा अभी तक राहत राशि हेतु वेतन कटौती नहीं की गयी हो वे वित्त द्वारा जारी शासनादेश क्रम में माह अप्रैल 2020 के वेतन बिल से सुनिश्चित कर लें संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा एवं महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने पुनः पेशकश की है तथा कहा संकट के इस दौर में प्रत्येक शिक्षक सरकार, शासन के साथ खड़ा है।

You May Also Like