सिटीजन फॉर क्लीन एंड ग्रीन एंबिएंस द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण

Share

संस्था सिटीजन फॉर क्लीन एंड ग्रीन एंबिएंस निरंतर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रयासरत है। संस्था द्वारा देहरादून में समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम विकास समिति नहर रोड मोहनपुर पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण अभियान में समिति के सदस्यों के साथ-साथ मोहनपुर के स्थानीय महिलाओं व पुरूषों तथा उक्त क्षेत्र के पार्षद श्री गोविंद ने प्रतिभाग किया। यहां लगाए गए पौधों की देखभाल का जिम्मा भी संस्था द्वारा लिया गया है व पौधों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।


उक्त वृक्षारोपण अभियान में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए गए जिनमें नीम, आँवला, जामुन, पापड़ी, लाइव जस्टोमिया, कचनार, आम, अमरूद, केेसिया, सामिया, बरगद, बौटल ब्रश, हरड़, गुलमोहर, कनेर इत्यादि के पौध शामिल हैं।


इस अभियान में ग्राम विकास नहर रोड मोहनपुर के स्थानीय लोगों द्वारा रोपे गए पौधों को गोद लिया गया जिनकी समस्त सुरक्षा जिम्मेदारी गोद लेने वाले की होगी।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक व संयोजक राम कपूर, आरके हांडा, अमरनाथ कुमार, अमर सिंह मन्हास, प्रकाश राठौड़, राजेश बाली, ललित शर्मा, सुखपाल सैैनी, नितिन कुमार, रोहित शर्मा, स0 रंदीप वालिया, स0 हरचरण सिंह, विरेन्दर कुमार, संदीप भाटिया इत्यादि शामिल हुए।

You May Also Like