*शोक संदेश 👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉 उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक के निधन पर मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त किया*

Share

माननीय मुख्यमंत्री तथा माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक हीरा सिंह राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के महान लोक गायक, लोककवि व लोक संगीत के पुरोधा श्री हीरा सिंह राणा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने व परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हीरा सिंह राणा जी के निधन से लोकसंगीत को अपूर्णीय क्षति हुई है

विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रसिद्ध लोक गायक हीरा सिंह राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से प्रदेश के लोक संगीत को अपूरणीय क्षति हुई है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि लोक गायक हीरा सिंह राणा जी ने हमेशा पहाड़ के दर्द को जगह दी और लोकथात को बचाये रखा।श्री अग्रवाल ने कहा कि वह जीवनपर्यंत पहाड़ की संस्कृति, लोक संगीत, बोली के प्रति समर्पित एवं लेखन के धनी व विनम्र स्वभाव के इंसान थे।पहाड़ के लोकगीत एवं लोक संस्कृति को बचाए रखने में उनके दिए गए योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से पुण्य आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनकें परिजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है।

लोक गायक हीरा सिंह राणा के निधन पर समाचार प्रतिनिधि की ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि

You May Also Like