*बड़ी खबर 👉👉👉👉 ऊपर से मलबा आने के कारण महिलाएं मलबे में दबी,,,,,,,,*

Share

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 7:30 पर जनपद उत्तरकाशी के तहसील मोरी के अंतर्गत ग्राम फिताड़ी में मनरेगा का कार्य करते समय ऊपर से मलबा आने के कारण उसमें चार महिलाएं दब गई थी।

मिट्टी निकालते समय ऊपर से मलबा आने के कारण चार महिलाएं उक्त मलबे में दब गई जिन्हें ग्रामीणों द्वारा निकाल दिया गया है इनमें से एक महिला गंभीर घायल है जिसे सीएससी मोरी में ले जाया गया है तथा एक महिला की रास्ते में मृत्यु हो गई है।

मलबे में दबने के कारण सूरी देवी पत्नी श्री विद्वान सिंह उम्र (35 वर्ष) की मृत्यु हो गई है तथा सुशीला देवी पत्नी रघुवीर सिंह (उम्र 38 वर्ष) कस्तूरी देवी पत्नी श्री ज्ञान सिंह (उम्र 37 वर्ष) एवं विपीना पत्नी श्री रामलाल सिंह (उम्र 32 वर्ष) घायल हुए हैं।

You May Also Like