*दुखद👉👉 यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी,,,,,,,,*

Share

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले में यात्रियों से भरी बस 200 मीटर खाई में जा गिरी।

हादसे में करीब 26 लोगों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हो रही है।

उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी उत्तराखंड नंबर की बस डामटा के पास गहरी खाई में यमुना नदी में जा गिरी जिस पर लगभग 30 लोग सवार थे बताया जा रहा है कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं तथा हादसे में 26 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं चार लोगों का रेस्क्यू किया गया जो घायल हैं।

सभी लोग मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, सचिवालय 

यमुनोत्री NH पर डामटा के समीप वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलने पर आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम

दुर्घटना और राहत व बचाव कार्यों की ले रहे जानकारी

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये 

 मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं।  

 बताया गया है कि एसडीएम , तहसीलदार बडकोट ,sdrf/ co पुलिस, so बड़कोट/  एंबुलेंस तैनात की गई है । रेस्क्यू कार्य गतिमान है।

You May Also Like