*बड़ी खबर 👉👉👉👉👉नकली नोट छापने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार,,,, प्रिंटर तथा ₹50 हजार मौके से बरामद*

Share

नकली नोट छापने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्तों से नोट छापने का प्रिंटर तथा 50,000 के नकली नोट बरामद

मामला रुड़की का है। यहां एसपी देहात के ऑफिस में खानपुर थाना पुलिस दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लाई। एसपी देहात ने बताया कि कुछ दिनों से खानपुर लक्सर क्षेत्र में नकली नोटों के चलन का मामला सामने आ रहा था। इस मामले में co लक्सर तथा so खानपुर के नेतृत्व में जानकारी जुटाई गई। इसी क्रम में कल गुरमान नामक एक व्यक्ति की क्विड कार को रोका गया तो उसमें नकली नोट बरामद हुए। गुरमान की निशानदेही पर उसका एक अन्य दोस्त मनोज भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। अधिक छानबीन की गई तो इन दोनों सहकर्मियों से प्रिंटिंग मशीन तथा ₹50000 के नकली नोट बरामद हुए।

पुलिस को शक है कि इस धंधे में कई अन्य लोग भी शामिल होंगे जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है

You May Also Like