*बड़ी खबर 👉👉👉👉👉👉प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू,,,,, 5 प्रदेशों में चुनावों की तिथियां घोषित*

Share

इस वक्त की बड़ी खबर

5 राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू

चुनाव आयोग भारत सरकार ने की तिथियां घोषित।

मुख्य चुनाव आयुक्त भारत सरकार सुशील चंद्रा ने की चुनाव तिथियों की घोषणा। चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाई उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा उत्तराखंड में 40 लाख खर्च सीमा तय की गई जबकि मणिपुर तथा गोवा में 28 लाख रुपए तक की सीमा निर्धारित की गयी उम्मीदवारों के लिए।

उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए एक चरण में 14 फरवरी 2022 को कराए जाएंगे चुनाव।

जबकि उत्तर प्रदेश में 430 सीटों में 7 चरणों में संपन्न होंगे चुनाव 10 फरवरी 2022 पहला चरण, 14 फरवरी दूसरा चरण, 20 फरवरी तीसरा चरण, 23 फरवरी चौथा चरण, पांचवा 27 फरवरी, छठा 3 मार्च तथा सातवां 7 मार्च

पंजाब में एक चरण में 14 फरवरी को होगा मतदान

मणिपुर म दो चरणों में 27 फरवरी पहला चरण तथा 3 मार्च को दूसरे चरण में होगा मतदान

गोवा में एक चरण में 14 फरवरी 2022 को होगा चुनाव

चुनाव कर्मियों को कोविड-19 वैक्सीन बूस्टर डोज दिया जाएगा।

कोरोना पॉजिटिव भी मतदान कर सकेंगे।

ऑनलाइन नॉमिनेशन की सुविधा रहेगी।

वर्चुअल रैली की इजाजत रहेगी। 15 जनवरी तक रैलियों पर प्रतिबंध। सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक बैठक सभा कर सकते हैं ।

विजय जुलूस पर रोक, डोर टू डोर सिर्फ 5 लोग ही जा सकेंगे कैंपेनिंग के लिए, वोटिंग का समय 1 घंटे बढ़ाया गया। रोड शो, तथा पदयात्रा पर रोक।

10 मार्च 2022 वोटों की गिनती की जाएगी।

You May Also Like