*जलप्रलय त्रासदी एक नज़र👉👉👉👉👉👉👉👉👉चमोली, ऋषि गंगा त्रासदी — राहत बचाव कार्य ,,,,,आज का संपूर्ण अपडेट*

Share

जोशीमठ तपोवन त्रासदी का आज का अपडेट👇

जनपद चमोली के अंतर्गत ऋषि गंगा में आए विकराल जल प्रलय से हुई त्रासदी में 200 से अधिक लोग लापता हुए

इस दुखद घटना के बाद शासन प्रशासन लगातार मदद में जुटा हुआ है आपदा पीड़ितों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है साथ ही लापता लोगों को ढूंढा जा रहा है

ग्राउंड जीरो से आज अब तक का अपडेट👇

आपदा के चौथे दिन आज 2 लापता लोगों के शव नदी किनारे अलग अलग स्थानों से बरामद हुए

जिला आपदा कन्टोल रूम से अच्छी खबर मिली जिसके अनुसार आपदा में लापता 206 लोगों में से 2 लोग सुरक्षित हैं इनमें से एक राशिद नाम का व्यक्ति सहारनपुर का रहने वाला है और दूसरा सूरज सिंह चमोली जिले का रहने वाला है। ये दोनों अपने घर पर सुरक्षित है।

आज श्रीनगर व रूद्रप्रयाग नदी किनारे से एक-एक शव बरामद हुए। अभी तक 34 लोगों के शव नदी किनारे विभिन्न स्थानों से बरामद हुए है। जिनमें से 9 शवों को शिनाख्त के बाद परिजनों को सौंपा गया है। इसके अलावा 12 क्षत विक्षत मानव अंग भी बरामद हुए हैं शवों का मौके पर ही पंचनामा, पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। क्षत-विक्षत शरीर के अंगों के डीएनए शिनाख्त के लिए रखे जा रहे हैं। आपदा में 34 लोगों के शव मिलने और 2 लोगों के सुरक्षित मिलने के बाद अब 170 लोग लापता चल रहे है।

एनटीपीसी की तपोवन टनल में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने का काम लगातार जारी है। यहां आर्मी, एनएडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम टनल में फंसे लोगों को निकालने के लिए दिन-रात जुटी है।

You May Also Like