*दुखद घटना👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉 कार दुर्घटना में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की मृत्यु*

Share

खबर जनपद चमोली के अंतर्गत पोखरी से 👉

कार दुर्घटना में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की मृत्यु

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पोखरी हापला गोपेश्वर मोटर मार्ग पर रैसू मे चट्टान टूटने से uk11a2617 अल्टो गाडी के पत्थर की चपेट मे आने नगर पचायत पोखरी के अधिशासी अधिकारी 49 वर्षीय नन्दराम तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है नन्दराम तिवारी अपने घर से अपनी गाडी को लेकर कार्यालय पोखरी आ रहे थे उनके साथ सेम निवासी भाजपा नेता अवधेश रावत उधान विभाग पोखरी के सुपरवाइजर मनोज पुण्डीर आई टी आई पोखरी के कर्मचारी प्रदीप कठैत ये तीनो पत्थर आने की आवाज सुनकर नीचे उतर कर भाग गये जबकि नन्दराम तिवारी गाडी के अन्दर ही पत्थर लगने से दब गये और घटना स्थर पर ही उनकी मौत हो गयी घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बैभव गुप्ता नायव तहसीलदार अश्विनी खर्कवाल कास्टेविल केहर गिरि प्रकाश शिव सिह तहसील के बरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यशपाल असवाल पटवारी विजय कुमार देवेन्द्र मडवाल सहित मय फोर्स घटना स्थल पर पहुचे राहत और बचाव कार्य मे जुट गये शव को बडी मुश्किल से गाडी से वाहर वाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया गया है घटना से क्षेत्र मे शौक की लहर है घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता विजयपाल रावत नगर पचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पत मयक पत देवेन्द्र प्रकाश रावत अकित भण्डारी पार्षद हनुमत कण्डारी योगेन्द्र चौधरी सोहन लाल सुरजी देवी अरविंद प्रकाश रावत प्रदीप वर्त्वाल सहित तमाम स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुचे और राहत और बचाव कार्य मे जुटे।

You May Also Like