खबर जनपद टिहरी के अंतर्गत नरेंद्र नगर विकास खंड से👉
जनपद टिहरी के अंतर्गत नरेंद्र नगर विकासखंड मैं कुंजापुरी मंदिर के समीप स्थित हिंडोलाखाल के खेड़ागाड़ के एक मकान के ऊपर हाईवे का पुस्ता गिरा जिससे मकान का एक हिस्सा जमींदोज हो गया
एक कमरे में सो रहा 1 जवान लड़का तथा 2 जवान लड़कियां मलबे में दब गए
एक का शव बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया जबकि दो अन्य को अभी मलबे से निकाला जा रहा है जिनके मृत होने की संभावना है
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह लगभग 3:45 बजे घटी जब ऋषिकेश चंबा हाईवे का एक पुस्ता धर्म सिंह के मकान के ऊपर गिर गया जिससे मकान का एक हिस्सा टूट गया।
![](http://samacharpratinidhi.com/wp-content/uploads/2020/07/IMG-20200731-WA0026-1024x576.jpg)
दुर्घटना में 19 वर्षीय अंकित पुत्र धर्म सिंह,,,, 28 वर्षीया कुमारी विनीता पुत्री धर्म सिंह तथा इनके यहां आई हुई एक रिश्तेदार 22 वर्षीया कुमारी नीलम पुत्री कमल सिंह मलबे के नीचे दब गए
एक का शव मलबे से निकाल दिया गया है जबकि दो अन्य को मलबे से निकाला जा रहा है जिनकी मृत्यु होने की संभावना है