*बड़ी दुर्घटना👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉👉 अंत्येष्टि से घर लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,,,, 3 की मृत्यु*

Share

खबर बागेश्वर से 👉

अंत्येष्टि से लौट रहे ग्रामीणों का वाहन कोसी नदी में गिरा,,, दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बागेश्वर के अंतर्गत कांडा गांव निवासी कुछ लोग रानीबाग हल्द्वानी एक परिजन की मृत्यु के उपरांत अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे।

बताया जा रहा है कि इनके परिजन पूर्व सैनिक की पीलिया से मृत्यु हो गई थी जिसकी अंत्येष्टि में शामिल होने उनके गांव के परिवार जन गए

अंत्येष्टि के बाद गांव वाले रात में अपने घर लौट रहे थे। रात्रि 10:00 बजे के लगभग सुयालबाड़ी के निकट इनका वाहन कोसी नदी में जा गिरा।पीछे पीछे चल रही दूसरी गाड़ी में सवार गांव के अन्य लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी।

पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जिसमें रात्रि लगभग 2:00 बजे दो लोगों के शव बरामद किए गए। आज प्रातः एक शव नदी में तैरता दिखा जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला।

मृतकों का विवरण👇

धीरेंद्र नागरकोटी उम्र 38 वर्ष, पुत्र राजेंद्र नागरकोटी

मोहन सिंह उम्र 40 वर्ष, पुत्र उत्तम सिंह

हीरा प्रकाश नागरकोटी उम्र 54 वर्ष , पुत्र भूपेंद्र सिंह

You May Also Like