*शोक संदेश 👉👉👉👉 विधानसभा अध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया*

Share

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया

अवगत है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गंभीर होने से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।सूत्रों के अनुसार दिल्ली एम्स में ही उनका निधन हुआ है। आनंद सिंह बिष्ट जी उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे एवं फॉरेस्ट रेंजर के पद से रिटायर्ड हुए थे।

श्री अग्रवाल ने ईश्वर से स्वर्गस्त्त आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री अग्रवाल ने शोक संदेश में कहा है कि दुखी परिवार एवं क्षेत्रवासियों को ईश्वर इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे ।
विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।

You May Also Like