दुखद 👉 कुजासू मोटर मार्ग पर ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

Share

जनपद चमोली के अंतर्गत पोखरी विकासखंड मैं पैणी कुजासू मोटर मार्ग पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें 5 लोगों की मौत की खबर है।

जानकारी के अनुसार आल्टो कार कर्णप्रयाग से कुजासू जा रही थी। कार में सवार लोग जब घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरू हुई। इसके बाद पता चला कि कार दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है।

पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई है।

वाहन संख्या- UK 11 TA 3445

मृतकों का विवरण👇

1- श्रीमती हेमा देवी पत्नी कुलदीप सिंह उम्र 32 वर्ष ग्राम कुजासु
2- श्रीमती बिन्दु देवी पत्नी रमेश सिंह उम्र 30 साल ग्राम कुजासु
3- श्री सुरेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह उम्र 72 वर्ष ग्राम कुजासु
4- श्री नंदन सिंह पुत्र आलम सिंह उम्र 80 वर्ष ग्राम कुजासु
5- श्री सोहन सिंह पुत्र श्री रघुवीर सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम कुजासु

इस दुर्घटना पर क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र भट्ट, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, पोखरी सलना वार्ड से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी भंडारी, थराली विधायक मुन्नी देवी, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डाॅ अनुसूया प्रसाद मैखुरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख: व्यक्त किया।

You May Also Like