दर्दनाक 👉 गांधी जयंती कार्यक्रम से लौट रहे छात्र की दुर्घटना में मौत, क्षेत्र में गमगीन माहौल

Share

4 वर्षीय छात्र अपनी मां के साथ स्कूल से लौट रहा था।

जनपद रुद्रप्रयाग के अंतर्गत उखीमठ विकासखंड मैं प्राथमिक विद्यालय संसारी में पढ़ने वाले 4 वर्षीय छात्र आर्यन बर्त्वाल पुत्र किशनसिंह विद्यालय के निकट स्वच्छता अभियान से लौट रहा था। साथ में उसकी मां चल रही थी। अचानक उसने अपनी मां का हाथ छोड़ा और सड़क पर भागा। इस बीच उधर से गुजरने वाले बोलेरो वाहन से उसकी टक्कर हो गई। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उखीमठ में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद घटना से क्षेत्र में माहौल बेहद गमगीन हो गया।

बोलेरो में तीर्थ यात्री सवार थे जो केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे और उखीमठ- चोपता होते हुए बद्रीनाथ जा रहे थे।

You May Also Like