दुर्घटना में वी पी के एस के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की मृत्यु

Share

दुर्घटना में वी पी के एस के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की मृत्यु, क्षेत्र में दुख की लहर

एक दुखद घटना में पेड़ की चपेट में आने से विवेकानंद पर्वतीय अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की मौत हो गई है। मामला मंगलवार की देर सांय की है जब नगर के विवेकानंदपुरी वार्ड में रघुनाथ सिटी मॉल से खत्याड़ी को जाने वाले मार्ग में एक हरा भरा विशालकाय पेड़ भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का नाम वाईएस धनिक विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इस घटना के बाद अल्मोड़ा क्षेत्र में दुख की लहर।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

You May Also Like