स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वोत्तम नगर पंचायतों को मिले पुरस्कार

Share

स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में सर्वोत्तम स्वच्छ नगर पंचायत तथा नगर पालिका एवं नगर निगम को ,”अटल निर्मल नगर पुरस्कार” प्रदान किए गए जिसमें नगर पंचायतों में अगस्त्यमुनि, नगर पालिकाओं में मुनिकीरेती तथा नगर निगम में रुड़की ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किये।

जानकारी के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में नगर पंचायतों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए स्वच्छता सम्मान 2018-19 की घोषणा की गई जिसमें नगर पंचायत अगस्त्यमुनि, नगर पालिका मुनिकीरेती, तथा नगर निगम रुड़की को सर्वोत्तम स्वच्छता के पुरस्कार दिए गए।

माननीय मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री तथा सचिव भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार दिए गए।

पुरस्कार स्वरूप नगर पंचायत को ₹10 लाख, नगर पालिका को ₹15 लाख तथा नगर निगम को ₹20 लाख धनराशि के चेक प्रदान किए गए।

उक्त के अतिरिक्त अवस्थापना विकास निधि उत्तराखंड से नगर पंचायत को 30 लाख रुपए नगर पालिका को 75 लाख रुपये तथा नगर निगम को 1 करोड़ रुपये की राशि भी स्वच्छता कार्यों के निष्पादन हेतु प्रदान की जाती है।

अगस्तमुनि नगर पंचायत का पुरस्कार पंचायत अध्यक्षा श्रीमती अरुणा देवी बेंजवाल व नगरपालिका मुनिकीरेती का पुरस्कार अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने प्राप्त किया।

स्वच्छता में नगर निगम रुड़की को प्रथम काशीपुर को द्वितीय तथा हल्द्वानी को तृतीय पुरस्कार मिला। पुरस्कार राशि क्रमशः 20 लाख रुपए , ₹15 लाख, 10 लाख रुपए

नगर पालिका में प्रथम मुनिकीरेती , द्वितीय गौचर तथा तृतीय गोपेश्वर रहे। पुरस्कार राशि क्रमशः 15 लाख रुपए 10 लाख रुपए ₹7 लाख

नगर पंचायतों में अगस्त्यमुनि प्रथम गजा द्वितीय व शक्तिगढ़ तृतीय स्थान पर रहे। पुरस्कार राशि क्रमशः 10 लाख रुपए ₹8 लाख ₹5 लाख

You May Also Like