बुटीक संचालिका कामना के कातिल गिरफ्तार

Share

माता मंदिर रोड निवासी बुटीक संचालिका कामना रोहिल्ला व उसके पति अशोक रोहिल्ला को गोली मारने वालों को आखिर पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया ज्ञात हो कि इस घटना में 32 वर्षीय कामना की मृत्यु हो गई थी जबकि अशोक रोहिल्ला का इंद्रेश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।अशोक मूल रूप से सरधना मेरठ का रहने वाला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में सरधना मेरठ निवासी दीपक व गौरव को मेरठ से गिरफ्तार किया गया दोनों ही राजस्थान भागने की फिराक में थे मुखबिर की सूचना पर दोनों को दौराला सरधना रोड मेरठ से अशोक रोहिल्ला की कार से गिरफ्तार किया गया गौरव ने अशोक रोहिल्ला से फिरौती लेकर कामना की हत्या करना भी स्वीकारा है।

You May Also Like