दुखद–पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज का निधन।

Share

रात्रि लगभग 11:15 बजे देश के लिए एक मर्मज्ञ विदुषी राजनेता खोने की घड़ी आई। अस्वस्थ चल रही सुषमा स्वराज का स्वर्गवास हो गया।

लंबी अवधि से अस्वस्थ चल रही 67 वर्षीया सुषमा स्वराज ने अपनी अस्वस्थता के चलते वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रही तथा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री रही सुषमा स्वराज मोदी सरकार की पहली पारी में विदेश मंत्री रही। वह 3 बार विधायक तथा 7 बार सांसद रही। श्रीमती सुषमा स्वराज एक प्रखर वक्ता और एक मर्मज्ञ राजनेता थी।

You May Also Like