*मदद के हाथ👉👉👉👉👉👉👉👉👉 स्वजल कर्मचारी संघ ने मा मुख्यमंत्री को सौंपा कर्मचारियों के 1 दिन का वेतन,,*

Share

एस के सती, देहरादून-मो0- 9411393739,

स्वजल कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा मा मुख्यमंत्री मंत्री जी से भेंट कर 1लाख 40हजार रुपए का चेक सौंपा गया

संघ ने मा मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि स्वजल निदेशालय व राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत मुख्यालय सहित समस्त जनपद मुख्यालयों में कार्यरत कर्मचारी साथियों द्वारा कर्मचारी संघ की अपील पर स्वेच्छा से अपने एक दिन का वेतन जमा कर कोरोना महामारी की लड़ाई हेतु यह धनराशि एकत्र की गई।

कर्मचारी संघ ने सभी सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि👇👇

कर्मचारी संघ आप सभी कर्मचारी साथियों का हृदय से हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके द्वारा इस आपदा की घड़ी में इस पुनीत कार्य में अपना आर्थिक सहयोग प्रदेश सरकार को उपलब्ध कराया गया।

कर्मचारी संघ उन सभी कर्मचारी साथियों व पदाधिकारियों का (जिन जिन का दायित्व निर्धारित किया गया) भी पुनः हृदय से आभार व्यक्त करता है, कि जिस प्रकार से आपके द्वारा अपने अपने कार्यालयों में सभी कर्मचारी साथियों से समन्वय स्थापित कर आर्थिक सहयोग की धनराशि एकत्र कर उसका विवरण भी शीघ्र तैयार कर संघ उपलब्ध कराया गया।

प्रदेश सचिव, श्री महेंद्र कुमार व प्रदेश कोषाध्यक्ष, श्रीमती सारिका सती जी द्वारा जिस प्रकार से मुख्यालय सहित सभी जनपद मुख्यालयों से समन्वय स्थापित कर समय समय पर विभिन्न माध्यमों से आर्थिक सहयोग की धनराशि एकत्र कराने व प्राप्त धनराशियों का विवरण भी तैयार करके जिस प्रकार से आपके द्वारा संघ को सहयोग प्रदान किया गया, उसके लिए आप दोनों पदाधिकारियों का भी विशेष रूप से कर्मचारी संघ हृदय से आभार व्यक्त करता है।

कर्मचारी संघ उन समस्त पदाधिकारियों व कर्मचारी साथियों का भी, जिनके द्वारा पहले से ही स्व प्रेरित होकर अपना अपना आर्थिक सहयोग पी एम केयर फंड या सी एम राहत कोष में जमा करा दिया गया था।
परंतु संघ की अपील पर पुनः आपके द्वारा अपना अपना आर्थिक सहयोग संघ के माध्यम से भी उपलब्ध कराया गया, का भी विशेष रूप से हृदय से आभार व्यक्त करता है।

सादर, सधन्यवाद,
(अरविंद पयाल)
प्रदेश महामंत्री

You May Also Like