जनपद रुद्रप्रयाग में घटित दोनों दुर्घटनाओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया रैस्क्यू। विस्तृत जानकारी

Share

जनपद में घटित दुर्घटनाओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया रैस्क्यू

कहते हैं न कि काल की घड़ी कब किसके पास आ जाये, ये बताया नही जा सकता। यही तो हुआ है आज रूद्रप्रयाग जिले के अन्दर यकायक दो दुर्घटनाओं ने अन्दर तक हिला कर रख दिया
पहली दुर्घटनाः आज दिन में करीब ढाई बजे के लगभग चौकी घोलतीर से करीब 2 किमी की दूरी पर शिवानन्दी की तरफ बस सं0 यूके 07 पीसी-0523 व टाटा सूमो यूके 07 टीए 4438 की आपस में भिडंत हो गयी थी। उक्त भिडंत में टाटा सूमो में सवार निम्न व्यक्ति घायल हो गये थेः-

  1. श्री गोपाल सिंह पुत्र श्री जीत सिंह निवासी ग्राम सिदोली धनपुर गौचर, जिला चमोली उम्र 35 वर्ष
  2. श्रीमती गीता देवी पत्नी श्री विक्रम सिंह निवासी मथुरा उम्र 35 वर्ष
  3. श्री विक्रम सिंह पुत्र करनपाल सिंह निवासी मथुरा उम्र 40 वर्ष
    उक्त घटना के घटित होने के उपरान्त बस चालक मौके पर से तत्काल फरार हो गया था। घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग पहुंचाया गया।

दूसरी दुर्घटनाः उक्त दुर्घटना करीब 05 बजे के आसपास हुई जब सूचना मिली कि खांकरा में होटल सम्राट के पास एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गयी। इस दुर्घटना में कुल 08 युवक घायल हुए तथा 01 युवक की मृत्यु हो गयी है। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली रूद्रप्रयाग पुलिस, स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबन्धन, अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों का विवरण

  1. अखिलेश पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम तड़ाग, जिला रूद्रप्रयाग उम्र 20 वर्ष
  2. साहिल पुत्र श्री भगवान सिंह निवासी ग्राम तड़ाग, जिला रूद्रप्रयाग उम्र 19 वर्ष
  3. पंकज पुत्र श्री सुखदेव सिंह निवासी निवासी ग्राम तड़ाग, जिला रूद्रप्रयाग उम्र 20 वर्ष
  4. केशर सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह निवासी ग्राम तड़ाग, जिला रूद्रप्रयाग उम्र 52 वर्ष
  5. प्रियांशु निवासी ग्राम जगोठ, अगस्त्यमुनि, उम्र 18 वर्ष
  6. नामचन्द निवासी ग्राम जगोठ, अगस्त्यमुनि, उम्र 18 वर्ष
    अन्य 02 युवक जिन पर कम चोटें आयी थी और वे स्वयं ही ऊपर आ गये थे उनके बारे में पता किया जा रहा है।
    मृतक का विवरण
  7. अमित सिंह पुत्र श्री केशर सिंह निवासी ग्राम तड़ाग, जिला रूद्रप्रयाग, उम्र 21 वर्ष

You May Also Like