कानून से हम हर समय जुड़े रहते हैं, कानून की सामान्य जानकारी होना आवश्यक है

Share

प्रोफेसर एमएम सेमवाल ने कहा कि कानून से हम हर समय जुड़े रहते हैं ।अतः जागरूक नागरिक को कानूनों की सामान्य जानकारी होनी चाहिए।

हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में “कानूनों की व्यावहारिक जानकारी” विषयक परिचर्चा में बोलते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एमएम सेमवाल ने कानूनों की सामान्य जानकारी रखने के लिए छात्र छात्राओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें कानूनों का सम्मान व पालन करना चाहिए तभी सरकार बेहतर तरीके से काम करती है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वकील चंद्रभान तिवाड़ी ने f.i.r. ,जमानत, गिरफ्तारी व अन्य सामान्य कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानूनों की जानकारी प्रत्येक नागरिक को होनी चाहिए। हमारा संविधान ही सारे कानूनों का मूल है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समान सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक स्वतंत्रता प्रदान करता है । परंतु क़ानून के खिलाफ काम करने वालों के लिए कानून मेंं दंड का प्रावधान भी है।

कार्यक्रम का संचालन शोध छात्रा मनस्वी सेमवाल ने किया। परिचर्चा में डॉक्टर मनीष मिश्रा, डॉक्टर गिरीश भट्ट, गौरव डिमरी ,शिवानी पांडेय, ममता उप्रेती ,प्रेरणा, वर्षा ,सुभाष व अनेक शोधार्थी तथा स्नातक के विद्यार्थी उपस्थित थे।

You May Also Like