दर्दनाक 👉 बर्फ में फंस कर ठंड से एक कर्मचारी की हुई मौत

Share

खबर अल्मोड़ा से है।
जनपद अल्मोड़ा के अंतर्गत जागेश्वर के निकट घटी एक दर्दनाक घटना

यहां आरतोला में बर्फ के बीच एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक आरतोला पटोरिया टैलीफोन एक्सचेंज में काम करता था। बीती रात वह ठंड में ही रात भर बाहर रह गया और आज सुबह उसकी अत्यधिक ठंड से मौत हो गई।

मृतक की पहचान किशन सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी हवालबाग के रूप में हुई है।

इधर घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

You May Also Like