दुखद 👉 दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत, 1 अन्य घायल

Share

सड़क दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल।

घटना रामनगर क्षेत्र की है। यहां बैलपड़ाव के समीप कल शाम हुई दुर्घटना।

बाइक सवार दोनो पुलिसकर्मी नैनीताल से रामनगर आ रहे थे।

बैलपड़ाव के समीप एक वाहन से टकराई पुलिसकर्मियों की बाइक।

मृतक पुलिसकर्मी देवेंद्र सिंह नेगी नैनीताल में यातायात पुलिस में था तैनात।

रामनगर स्थित भरतपुरी में बच्चों से मिलने आ रहा था मृतक पुलिसकर्मी।

इस दुर्घटना में घायल दूसरा पुलिसकर्मी वीरेंद्र सिंह राणा रामनगर कोतवाली में डायल 112 में है तैनात।

घायल पुलिसकर्मी को उपचार हेतु कराया गया है निजी अस्पताल में भर्ती।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी अमित श्रीवास्तव व कोतवाल रवि कुमार सैनी भी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद कि मामले की जांच शुरू।

मृतक सिपाही के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा पोस्टमार्टम।

घटना के बाद पुलिसकर्मियों में शोक की लहर।

You May Also Like