महोत्सव 👉 विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम का महोत्सव प्रारंभ,योगा तथा आध्यात्मिक थीम पर केंद्रित रहेगा, पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा

Share

अल्मोड़ा 12 अक्टूबर

विश्व प्रसिद्व जागेश्वर धाम में तीन दिवसीय जागेश्वर महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों का शुभारम्भ

इस दौरान जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, उपजिलाधिकारी मोनिका आदि ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारम्भ किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि महोत्सव योगा तथा आध्यात्मिक थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों के व पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका देना ही ऐसे महोत्सवों का मुख्य उददेश्य है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर
इसमें अनेक कलाकारों को मौका देने के साथ-साथ यहाॅ पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए जागेश्वर महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव में सहासिक पर्यटन, योगा, आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न विद्यालयों के लिए प्रतियोगिताए आयोजित की गयी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगो से महोत्सव में आने की अपील की है।
विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि जागेश्वर में संस्कृति व आध्यात्म का समायोजन इस महोत्सव में किया जा रहा है जो अपने आप में सराहनीय है। यह एक भव्य कार्यक्रम हो इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। उपजिलाधिकारी मोनिका ने उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रबन्धक भगवान भटट व उपाध्यक्ष गोविन्द गोपाल ने भी महोत्सव को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।।
महोत्सव में नैननाथ रावल ने अपनी न्योली गायन से लोगो को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान विहान सांस्कृतिक संस्था व अभिनन्दन सामाजिक समिति ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। महोत्सव में देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आये योग साधकों ने योगा का प्रदर्शन किया जिसे उपस्थित लोगो ने काफी सराहना की और जमकर तालिया बजायी।
प्रथम दिन में आज विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा जिलाधिकारी ने साहसिक पर्यटन का भी लुत्फ उठाया। सहासिक पर्यटन में अनेक लोगो प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में ग्राम्या व अन्य सहकारी समूहों ने स्टाॅल के माध्यम से लोगो को अनेक चीजों का प्रदर्शन किया। महोत्सव में वीपीकेएस के वैज्ञानिक डा0 निर्मल चन्द्रा, जमन सिंह बिष्ट, हयात सिंह रावत, पुजारी प्रतिनिधि भगवान भटट, हरीमोहन भटट, आजीविका केे प्रबन्धक कैलाश भटट, अजीत तिवारी, नवीन भटट आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश और बृजेश डसीला ने किया।

You May Also Like