खबर 👉 दुर्घटना में 8 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने परिजनों को ₹2 – 2 लाख की राहत राशि देने के निर्देश जारी किए

Share

केदारनाथ हाईवे पर फाटा से आगे चंडिकाधार भूस्खलन क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाओं में मारे गए 8 लोग।

ज्ञात हो कि केदारनाथ हाईवे पर शनिवार की रात्रि 7:30 बजे के लगभग फाटा से आगे भूस्खलन जॉन चंडिकाधार मैं एक कार तथा दो बाइक मलबे की चपेट में आ गई थी।इस दुर्घटना में बाइक सवार पांच लोगों के मृत्यु हो गई जबकि कार सवार तीन अन्य लोगों के शव भी निकाले गए।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को जनपद रूद्रप्रयाग के अंतर्गत फाटा के निकट चंडिकाधार में भूस्खलन होने से हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिए जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिये हैं।

कुल 8 मृतकों का विवरण इस प्रकार है👇

1-सुरजीत सिंह पुत्र ललित शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी मोहल्ला चन्द्रेश्वर नगर थाना ऋषिकेश
2-रवि पुत्र सुखपाल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी शीशमझाड़ी थाना ऋषिकेश

3- हरशीद पुत्र हसन मोहम्मद निवासी ग्राम/पोस्ट- बराकलान, जिला इटावा उत्तर प्रदेश

4- वीरुलाल पुत्र मदन लाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम मैखण्डा तल्ला थाना गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग

5-जयपाल पुत्र रिसाल सिंह निवासी रेहमान थाना सितावली जिला सोनीपत हरियाणा
6-मोहित त्यागी पुत्र बलिस्टर त्यागी निवासी हृदयपुर मंडोला जिला गाज़ियाबाद

  1. विशाल त्यागी पुत्र संजय निवासी हृदयपुर मंडोला जिला गाजियाबाद
  2. उमा जोशी पत्नी स्व. एल पी .जोशी निवासी जवाहरनगर अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग

You May Also Like