अल्मोड़ा की कुछ क्षणिकाएं

Share

1-अल्मोड़ा जनपद मुख्यालय के विकासखण्ड हवालबाग में आज राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के अटल टिनकेरिंग लैब के विद्यार्थियों ने वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हवालबाग में अमेरिका के वरिष्ठ डिजाइन इंजीनियर संजय उप्रेती से वार्तालाप किया। इं0 संजय उप्रेती ने सरल तरीके से रोबोटिक्स के सिद्धांतों की व्याख्या की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेशन में विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा हेतु कई सवाल उनसे पूछे। इस अवसर पर अटल टिनकेरिंग लैब के इंचार्ज डॉक्टर कपिल नयाल ने बताया कि जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन सिंह भदौरिया एवं सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी के विशेष प्रयास से यह अवसर विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ एवं भविष्य में भी इसी तरह उप्रेती जी वार्तालाप करेंगे। इस अवसर पर एन0आई0सी0 के अमित लांम्बा, नवनीत ,डॉक्टर कपिल नयाल,प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर सहित अन्य उपस्थित थे। जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग को नीति आयोग भारत सरकार द्वारा अटल टिनकेरिंग लैब हेतु चयनित किया गया है।जिसमें विद्यार्थी रोबोटिक्स,आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस,इंटरनेट ऑफ थिंग्स,3डी प्रिंटिंग का अध्ययन कर कई मॉडल व प्रोजेक्ट बनाने का कार्य करते आ रहे हैं।

2-जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि सचिव (प्रभारी) पंचातीय राज उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना गत 06 अगस्त के द्वारा जिला पंचायतों को कार्यकाल उनकी प्रथम तिथि से 05 वर्ष की अवधि समाप्त होने के फलस्वरूप उत्तराखण्ड पंचायतीय राज अधिनियम 2016 की धारा 130 की उपधारा 06 के अधीन प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुये जिला पंचायत का कार्यकाल दिनांक 12 अगस्त को पूर्वान्ह में ग्रहण कर लिया है।

3-जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानीय) नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों को एक परिपत्र भेजकर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों हेतु कार्मिकों की सूची निर्धारित प्रारूप में दो प्रतियों में भेजने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी निर्देश दिये गये थे लेकिन अधिकांश विभागों द्वारा सूची उपलब्ध नहीं करायी गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर सभी विभागाध्यक्षों व कार्यालयाध्यक्षों को रिर्पोट प्रस्तुत करने के लिए पुनः निर्देशित किया है।

4-जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और महान नायकों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समस्त जनपदवासियों को आजादी के इस पावन पर्व को आपसी सौहार्द से मनाये जाने का संदेश दिया है। जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक अटूट रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएॅ भी दी है। श्रावणमास की पूर्णिमा को मनाये जाने वाले रक्षाबंधन के त्यौहार के संबंध में उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार समाज में प्रेम और भाईचारा बढाने का कार्य करता है। संसार भर में यह अनूठा पर्व है, इसमें हमें देश की प्रचीन संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

इस वार्षिकोत्सव में बच्चों द्वारा देशप्रेम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा बच्चों ने गीत सहित विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक पेश की जिसे सभी के द्वारा सराहा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रधानाचार्य विनीता लखचैरा, शेखर लखचैरा, ग्रीनहिल्स संस्था की वसुधा पंत, हेम तिवारी, दीप जोशी, विद्या कर्नाटक सहित विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकायें एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे।

4-शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ अपने जीवन में एक लक्ष्य को हमें निर्धारित कर आगे बढ़ना होगा यह बात जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज उदय शंकर नाट्य अकादमी में शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के वार्षिकोत्सव अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि यहाॅ पर अध्ययनरत् बालक-बालिकाओं ने जनपद ही नहीं अपितु देश में अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यहाॅ के बच्चों द्वारा जो सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियाॅ प्रस्तुत की गयी है वह सराहनीय है। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा महोत्सव में स्कूल के बच्चों को मौका अवश्य रूप से दिया जायेगा ताकि बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग बड़े मंच पर कर सकें। जिलाधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित अन्य अध्यापकों द्वारा विद्यालय के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने स्कूल द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए और एक लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम भी करना चाहिए।मा0 सांसद ने कहा कि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया जा रहा है वह हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। राज्यसभा सांसद ने उदय शंकर नाटय अकादमी में साज-सज्जा एवं रख-रखाव हेतु अपने सांसद निधि से 05 लाख रू0 देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन के अनेक पहलुओं के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति हमेशा जागरूक रहना होगा ताकि हम वन, पानी को बचा पायें।

5-अल्मोड़ा थानाध्यक्ष सल्ट पुलिस उपाधीक्षक अविनाश वर्मा ने थाना सल्ट के ग्राम प्रहरियों को थाने बुलाकर सम्मेलन किया। ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों से अवगत कराते हुए उनकी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली। सभी ग्राम प्रहरियों को थानाध्यक्ष सल्ट ने पुलिस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि पुलिस द्वारा नशे की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में अपने-अपने ग्रामवासियों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा गांव में घटित आपराधिक घटनाओं, संदिग्ध एवं अजनबी व्यक्तियों के आने की सूचना थाने को तत्काल सूचित करने के लिए कहा गया।



6-जवानों ने कलाईंयों पर राखी बाॅध देश रक्षा का लिया वचन
महिला कल्याण संस्था की महिलाओं ने छावनी परिषद में मनाया रक्षाबंधन का पर्व मनाया। महिला कल्याण संस्था की ओर से छावनी परिषद में बुधवार को महिलाओं ने तेरह सिख रेजिमेंट के जवानों को राखियां बांधकर उनके दीर्घ जीवन और उज्जलव भविष्य की कामनां कीं। इस अवसर पर जवानों ने बहिनों को देश की रक्षा करने एवं बहिनों की सेवा करने का वचन दिया।

महिला कल्याण संस्था की महिलाओं ने कर्नल हर्ष मिश्रा समेत 13 सिख रेजीमेंट के जवानों को तिलक लगाकर रीति रिवाज के साथ विशेष पूजा अर्चना कर मुॅह मीठा कर राखियाॅ बाॅधी। इस मौके पर जवान भावुक हो गए। जवानों ने बहिनों को देश और उनकी रक्षा करने का वचन दिया। महिलाओं ने कहा कि सेना के जवानों की कलाई में राखी बांधने में उन्हें गर्व हो रहा है। जवानों की बदौलत ही पूरा देश सुरक्षित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया कि संस्था द्वारा देश की सीमाओं में तैनात जवानों के लिए हाल में ही 1008 राखियां भेजीं गई थी। मुख्य अतिथि कमांडिंग आंफिसर कर्नल हर्ष मिश्रा और उनकी धमपत्नी नमीता मिश्रा ने महिला कल्याण संस्था के प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम का संचालन पुष्पा सती ने किया। इस मौके पर लेफ्टीनेंट कर्नल मनमोहन सिंह सैनी, लेफ्टीनेंट कर्नल सनी राठी, मेजजर अखिलेश सिंह राठौर, मेजजर अखिलेश सिंह राठौर, शांति साह, कल्पना जोशी, रीता जोशी, अनीता रावत, डॉ. जेसी दुर्गापाल आदि मौजूद थे।

You May Also Like