*बधाई शुभकामनाएं👉👉👉👉👉👉👉👉👉 विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को विश्व स्तरीय संगठन में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी*

Share

गौरव की बात👉👉👉 भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को विश्व स्वास्थ्य संगठन का अध्यक्ष बनाया गया विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने उन्हें बधाई दी

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष की ज़िम्मेवारी मिलने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को नई जिम्मेवारी मिलने से डब्लूएचओ में भारत की भूमिका एवं विश्व में देश का क़द और भी अधिक बढ़ गया है। उन्होंने कहा की वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) से न सिर्फ उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य संगठन में भारत अपना पक्ष मजबूती से रख सकेगा।श्री अग्रवाल ने कहा की कोरोना के विरुद्ध भारत के प्रयासों को दुनिया सराह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डॉ हर्षवर्धन ने कोविड-19 को नियंत्रित करने में अभूतपूर्व योगदान दिया है। अब उनकी योग्यता का लाभ विश्व को मिलेगा।

ग़ौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जी को 22 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार संभालना है। डॉ. हर्षवर्धन कोविड-19 के खिलाफ देशव्यापी जंग में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री जापान के डॉ. हिरोकी नकातानी का स्थान लेंगे, जो डब्ल्यूएचओ के 34 सदस्यों के बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष हैं।

You May Also Like