अपराध 👉 रिश्वत लेते हुए कानूनगो गिरफ्तार, कागजात में नाम बदलने की ले रहा था कीमत

Share

नायब सर्वे कार्यालय जनपद देहरादून का सर्वे कानूनगो 5 हज़ार रू. की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

राजेन्द्र सिंह रावत, निवासी देहरादून वायुसेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी है जिनके द्वारा बालावाला में गिरिश चंद्र मलासी से 0.073 एकर का भूखंड क्रय की गयी थी। जिसका दाखिल खारिज भी उनके नाम पर हो चुका था। परंतु त्रुटिवश उनके भूखंड का रकबा 0.0295 के स्थान पर 0.028 एवं उनके पिताजी के नाम थान सिंह रावत के स्थान पर धान सिंह रावत हो गया है। जिस बाबत राजस्व अभिलेखों में सुधार हेतु उनके द्वारा एक प्रार्थना पत्र राजस्व कार्यालय देहरादून में दिया गया। जिसके क्रम में राजस्व के सर्वे कानूनगो किशन सिंह नेगी द्वारा श्री राजेन्द्र से 5000/(पाँच हजार रुपये ) की मांग की गई।

प्रारम्भिक जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर विजिलेंस देहरादून की टीम ने अपेक्षित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 28.01.2020 को समय 15:30 बजे दिन, कार्यालय नायब तहसीलदार देहरादून में सर्वे कानूनगो किशन सिंह नेगी पुत्र स्व. विजय राम नेगी निवासी ग्राम थुराऊ , तहसील कालसी,थाना कालसी हाल निवासी चकभुड़, कोटि रोड कालसी देहरादून को शिकायतकर्ता से 5 हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भ्रस्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही गतिमान है।

You May Also Like