दुखद 👉 दुर्घटना में घायल एसआई माया बिष्ट की मृत्यु, हार गई जीवन की जंग

Share

पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त मैं घायल एस आई माया बिष्ट की मृत्यु हो गई

ज्ञात हो कि एस ओ काठगोदाम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें ड्राइवर और एक अन्य पुलिसकर्मी की मृत्यु हो गई थी जबकि एस ओ तथा एसआई गंभीर रूप से घायल हैं।

एसओ हल्द्वानी नंदन सिंह रावत राज्यपाल के दौरे की ड्यूटी में थे। इस बीच हल्द्वानी – नैनीताल के मध्य बल्दियाखान के निकट इनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में आरक्षी चालक नंदन सिंह आरक्षी ललित प्रसाद की मृत्यु हो गई थी जबकि एस ओ एवं एक महिला एसआई माया बिष्ट गंभीर रूप से घायल हुए थे।

आज एसआई माया बिष्ट जीवन की जंग हार गई।

दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भगवान से मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना तथा परिवार को असह्य वेदना सहने की शक्ति मिले ऐसी कामना।

You May Also Like