दुखद 👉 बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, सगाई से लौट रहे थे, तीन घायल जिनमें से 2 को गंभीर चोटें

Share

नहीं रुक रहा पहाड़ों पर दुर्घटनाओं का सिलसिला।

बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं।

जनपद पौड़ी के अंतर्गत सीला काबरा के निकट एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक महिला व एक पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं जबकि एक अन्य महिला भी घायल हुई है।

बताया जा रहा है गुमखाल के निकट स्थित कुल्हाड़ गांव के निवासी यह लोग पोखड़ा सगाई मैं गए थे। वापस लौटते समय एकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत रीठाखाल के निकट सीला काबरा नामक स्थान पर इनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति व एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं तथा एक अन्य महिला भी घायल हुई है इन्हें उपचारार्थ सतपुली हॉस्पिटल में लाया गया है।

You May Also Like