74 पेटी चण्डीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार वाहन सीज

Share

भतरौंजखान पुलिस 74 पेटी चण्डीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

थाना भतरौंजखान पुलिस ने मोहान बैरियर के पास वाहन चैकिंग के दौरान दो युवकों के कब्जे से 74 पेटी चण्डीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। चण्डीगढ़ मार्का अवैध शराब की तस्करी को रोकने हेतु भतरौजखान की पुलिस टीम को श्री ददन पाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने पुरुष्कृत करने की घोषणा की है। मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 21.08.2019 को एचसीपी विजय रावत कानि0 गुरमेज सिंह कानि0 तारा सिंह कानि0 दीपक कुमार थाना भतरौंजखान ने मोहान पुलिस सहायता केन्द्र के पास अचानक की गई चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके -019 – 0540 पीकप को चैक करने पर 1-सूरज सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह 2-अर्जुन गिरी पुत्र किशन गिरी निवासीगण चलकिया रामनगर जनपद नैनीताल के कब्जे से 74 पेटी ग्रान्ड अफियर अंग्रेजी शराब (चण्डीगढ़ मार्का कीमत रु450,000) बरामद करने में सफलता प्राप्त की है

इस सम्बन्ध में श्री धर्मवीर सोलंकी थानाध्यक्ष भतरौंजखान ने बताया की अभियुक्तगण चण्डीगढ़ मार्का शराब को रामनगर से अदालीखाल पौड़ी गढ़वाल ले जा रहे थे भतरौंजखान पुलिस द्वारा की गई अचानक चैकिंग के दौरान शराब तस्करी कर रहे पीकप को पकड़कर थाना भतरौंजखान में मु0अ0सं0 17/19 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

You May Also Like