चमोली – घाट क्षेत्र में बादल फटा, 2 महिलायें व 1 बच्ची दबी, दुकाने नदी में बही।

Share

जनपद चमोली के घाट विकासखंड में गत रात्रि से हो रही भारी बारिश बड़ी तबाही लेकर आई है। यहां बांजबगड़ गांव में बादल फटने से एक मकान बह गया जिसमें 33 वर्षीया रूपा देवी पत्नी अब्बल सिंह तथा उसकी 10 माह की बेटी चंदा दब गई। वही गांव के आली नामक तोक में कुमारी नोरती पुत्री नैनू राम भी मलबे में दब गई।
बांजबगड़ मैं अब्बल सिंह के 2 जोड़ी बैल तथा 50 बकरियां व 2 गाय भी मलबे में दब गए। साथ ही ग्रामीणों के खेत खलिहान भी बह गए हैं।

वहीं सुबह 5:00 बजे घाट बाजार में 2 दुकानें भी नदी में बह गई हैं।

You May Also Like