दो साल बाद मिला स्थाई कुलपति

Share

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार पौड़ी गढ़वाल विगत 2 वर्षों से अस्थाई व्यवस्थाओं के कुलपतियों के हवाले था। आज विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर स्थाई नियुक्ति हो पाई है।
महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य के आदेश के उपरांत डॉ अजीत कुमार कर्नाटक, प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ एंटोमोलॉजी, कॉलेज ऑफ़ एग्रीकल्चर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौ. विश्वविद्यालय पंतनगर को उक्त पद पर आगामी 3 वर्ष अथवा अधिवर्षता आयु पूर्ण होने,जो भी पहले हो तक की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।

You May Also Like