नयार में नहाने गए तीन लड़कों की मौत

Share

पैठाणी में नयार में नहाने गए तीन लड़कों की दोपहर लगभग २.३० बजे डूबने से मौत हो गई। सूचना है कि खिर्सू (ग्वाड़) तहसील श्रीनगर से सात लड़के पैठाणी घूमने आए थे। ग्राम पैठाणी के सीमा अन्तर्गत बनास पुल निकट राठ महा विद्यालय के समीप पश्चिम नयार में नहाते समय तीन लड़कों- गुरुदेव सिंह पुत्र ठाकुर सिंह, नवीन पुत्र जगमोहन सिंह व प्रदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह की डूबने से मौत हो गई।

You May Also Like