चट्टान टूटने से 3 मजदूर घायल 1 की मृत्यु,सड़क से मलबा हटा रहे थे

Share

रुद्रप्रयाग –

गुप्तकाशी कालीमठ मार्ग पर सड़क से मलबा हटाने वाले चार मजदूरों के ऊपर चट्टान गिरी जिसमें 4 मजदूर घायल हो गए। घायलों को निकट अष्ट गुप्तकाशी अस्पताल ले जाया जा रहा था इस बीच इनमें से एक की रास्ते में ही मौत हो गई।

नायब तहसीलदार जयकृत सिंह रावत ने बताया कि आज दोपहर 12:30 बजे के लगभग गुप्तकाशी कालीमठ रोड पर कविल्ठा के निकट काली गंगा परियोजना पर कार्य कर रहे मजदूरों के ऊपर पहाड़ी से चट्टान गिरने के कारण 4 नेपाली मजदूर बुरी तरह घायल हो गए।

गुप्तकाशी हॉस्पिटल ले जाते समय एक मजदूर की मृत्यु हो गई।

मृतक व घायलों का विवरण:-

डम्मर बहादुर पुत्र खिलत बहादुर निवासी नेपाल- मृत

संजय खत्री पुत्र दुर्गा खत्री निवासी नेपाल – घायल

मोतीलाल सुनार पुत्र रणवीर सिंह सुनार निवासी नेपाल – घायल

लाल बहादुर खत्री पुत्र अमर बहादुर असी नेपाल – घायल

You May Also Like