लामबगड़ में बस के ऊपर गिरी चट्टान। 5 यात्रियों की मृत्यु जबकि 8 बस में फंसे हुए हैं।

Share

मुंबई से बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने गए यात्रियों की बस पर लौटते हुए लांमबगड़ के पास चट्टान गिर गई। इसमें 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।बस में कुल 13 यात्री सवार थे। फंसे हुए यात्रियों को निकालने में असुविधा हो रही है क्योंकि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू टीम द्वारा 7 घायलों को निकाल दिया गया है जिनमें 1 पर गंभीर चोट आई है उसे जोशीमठ हॉस्पिटल रेफर किया गया है बाकी का निकटस्थ पांडुकेश्वर अस्पताल में उपचार चल रहा है

You May Also Like